फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfhgfh

Noida News: कंपनी में 6 करोड़ की धोखाधड़ी, मैनेजर समेत 24 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 25 May 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
dfhgfh
कंपनी में 6 करोड़ की धोखाधड़ी, मैनेजर समेत 24 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

-सेक्टर-67 स्थित एक निर्माण कंपनी का प्रकरण, निदेशक की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-67 स्थित एक निर्माण कंपनी में करीब 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । कोर्ट के आदेश पर फेज-3 थाना पुलिस ने कंपनी के एचआर मैनेजर, लेखाकार और उनके परिजनों सहित 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट में प्रार्थनापत्र धीरेंद्र कुमार सिंह की तरफ से दिया गया। वह हिमकोन इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। कंपनी देश के विभिन्न राज्यों में निर्माण कार्य करती है। धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी में रोहतास नामक व्यक्ति पिछले 20 वर्षों से ड्राइवर था। उसके कहने पर वर्ष 2015 में उसके पुत्र सतेंद्र सिंह चौहान को मैनेजर एचआर एवं लेखाकार पद पर नियुक्त किया गया था । इसके बाद कमल कुमार को भी लेखाकार के रूप में रखा गया। इन दोनों का कार्य विभिन्न साइटों पर कार्यरत श्रमिकों के दैनिक वेतन का भुगतान और मस्टर रोल का दस्तावेजीकरण संभालना था।
विज्ञापन

अप्रैल 2026 में कंपनी के आंतरिक ऑडिट के दौरान श्रमिकों के डिजिटल लेबर पेमेंट (मस्टर रोल) में अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि सतेंद्र सिंह चौहान और कमल कुमार ने असली मस्टर रोल हटाकर फर्जी कर्मचारियों की सूची तैयार की और परियोजना प्रबंधकों के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान शीट बना ली। आरोप के मुताबिक इसमें सतेंद्र सिंह चौहान ने अपनी मांको फर्जी दस्तावेजों में पुरुष दर्शाकर वर्ष 2018 से अब तक 18 लाख 1 हजार 741 रुपये का भुगतान कराया। ऑडिट में ऐसे 17 व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं जो कंपनी में कभी कार्यरत नहीं रहे। कुल मिलाकर आरोपियों ने कंपनी को करीब 6 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है । फेज-3 थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर सतेंद्र समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed