{"_id":"69fcb79d8a5283cf010c7ed9","slug":"dfgssfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94169-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वीडियो में थीं एक ही बैच की छात्राएं, रैगिंग नहीं आपसी विवाद में छात्रा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वीडियो में थीं एक ही बैच की छात्राएं, रैगिंग नहीं आपसी विवाद में छात्रा को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में थी एक ही बैच की छात्राएं, रैगिंग नहीं आपसी विवाद
- बेनेट यूनिवर्सिटी ने रैगिंग के आरोपों को नकारा, कहा-गलत तथ्यों के साथ वायरल की गई वीडियो
- यूनिवर्सिटी की अंदरूनी जांच में पता चला तथ्य, जांच पूरी होने तक छात्राओं को किया गया है निष्कासित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेनेट यूनिवर्सिटी ने कैंपस में छात्राओं के साथ रैगिंग की घटना से इंकार किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि वीडियो में दिख रहीं सभी छात्राएं एक कोर्स और एक बैच की थीं। उनके बीच आपसी विवाद हुआ था। वो रैगिंग नहीं थी। आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी की छवि को खराब करने के लिए गलत तथ्यों के साथ वीडियो वायरल किया गया। यूनिवर्सिटी स्तर पर इस घटना की जांच चल रही है। तब तक वीडियो में शामिल छात्राओं को निष्कासित किया गया है।
4 मई को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ छात्राएं एक कमरे में बैठी है। इनमें से तीन छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी व बहसबाजी हो रही है। तभी एक छात्रा बिस्तर पर बैठी दूसरी छात्रा के साथ मारपीट करती है। वीडियो वायरल कर आरोप लगाया गया कि बेनेट यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ रैगिंग की गई। वीडियो वायरल होने के बाद बेनेट यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आंतरिक जांच शुरू की।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने गलत तथ्यों के साथ वीडियो को वायरल किया। ऐसा करने के पीछे गुप्त स्वार्थ को सिद्ध करना और यूनिवर्सिटी के प्रतिस्पर्धियों के हितों को साधने का मकसद था। घटना को रैगिंग बताया गया। जबकि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि घटना दो छात्राओं और उनके दोस्तों के बीच आपसी झगड़े की थी। सभी छात्राएं एक कोर्स और बैच की हैं। ऐसे में रैगिंग का कोई मामला नहीं है। कैंपस में अशांति भड़काने या अन्य किसी व्यक्ति के खिलाफ यूनिवर्सिटी की नीतियों और कानूनों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन