{"_id":"6a74a3fdd08809ea660892a7","slug":"dfgssd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102437-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरिया से भरा ट्रक किराना दुकान में घुसा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरिया से भरा ट्रक किराना दुकान में घुसा, चालक की मौत
विज्ञापन
सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर किराना दुकान में घुसा, चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर छपरौला गांव के पास बृहस्पतिवार सवेरे सरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक में लदा सरिया केबिन में घुस गया, जिससे चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि कासगंज के बड़ापुरा गांव निवासी 25 वर्षीय नरेश कुमार ट्रक चालक थे। वह सिकंदराबाद से सरिया लेकर रोहतक जा रहे थे। छपरौला गांव के पास जीटी रोड पर अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित महेश किराना स्टोर में घुस गया। हादसे के दौरान ट्रक में लदा सरिया केबिन में घुस गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।