{"_id":"6a8b1b582a424b5c2c07990c","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4642864-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण की पार्किंग में विवाद, संचालकों ने कार सवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण की पार्किंग में विवाद, संचालकों ने कार सवार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण की पार्किंग में विवाद, संचालकों ने कार सवार को पीटा
नोट- स्क्रीनशॉट है।
-सेक्टर-63 की घटना, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित नोएडा प्राधिकरण से आवंटित सरफेस पार्किंग में एक कार चालक का संचालकों से किसी बात पर विवाद हो गया। फिर संचालकों ने घेर कर कार चालक की पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो पार्किंग में मौजूद दूसरे वाहन चालक ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर पुलिस को सूचना दी।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना सेक्टर के एच ब्लॉक की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपी चिन्हित किए जाएंगे। वायरल हुए वीडियो में पार्किंग संचालन करने वाले गार्ड व उनके सहयोगी एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। फिर कुछ लोग बीच-बचाव कर देते हैं। इसके बाद फिर युवक को एक व्यक्ति डंडे से आकर पिटाई करता है। गौरतलब है कि सेक्टर-63 औद्योगिक सेक्टर में प्राधिकरण की सरफेस पार्किंग पहले भी विवादों में रह चुकी है।