{"_id":"6a9ae686388108367b0867fa","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105130-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिव्या पाहुजा हत्याकांड के आरोपी ने महिला पत्रकार को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिव्या पाहुजा हत्याकांड के आरोपी ने महिला पत्रकार को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोबाइल हैक कर निजी डेटा के जरिए ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
- बिसरख कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड का आरोपी अभिजीत सिंह एक बार फिर विवादों में है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पत्रकार ने अभिजीत सिंह और उसकी महिला सहयोगी शिखा के खिलाफ साइबर हैकिंग, डिजिटल ब्लैकमेलिंग, एक्सटॉर्शन और जान से मारने की धमकी देने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि अभिजीत सिंह ने गाना सुनने के बहाने उनका मोबाइल फोन लिया था। इसके बाद कथित तौर पर क्यूआर कोड स्कैन कर उनके डिजिटल अकाउंट्स तक पहुंच बनाने की कोशिश की गई। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उनके जीमेल, सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल में मौजूद निजी डेटा तक पहुंच हासिल कर ली। शिकायतकर्ता के अनुसार निजी डाटा हासिल करने के बाद उसका इस्तेमाल उसे डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया।
वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर अभिजीत सिंह और शिखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।