{"_id":"6ad63ba42fd37deb6c010c4f","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11708-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी उलझी...परिजन सीबीआई जांच की करेंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी उलझी...परिजन सीबीआई जांच की करेंगे मांग
विज्ञापन
फोटो....
-- नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई पांच लोगों की मौत बनी रहस्य
- सूत्रों के मुताबिक विसरा रिपोर्ट से खुलेगी कहानी, पुलिस कर रही जांच
फिरदौस आलम
यमुना सिटी।
नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत अब तक रहस्य बनी हुई है। मौत के स्टीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। मृतक ललिता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को ठीक से नहीं सुलझा पाएगी। उन्हें शक है कि पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या का एंगल देकर भविष्य में केस की फाइल बंद कर सकती है। ऐसे में परिजनों का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग कर सकते हैं।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक महेश के कमरे से कुछ खाने पीने की चीजें, उनका मोबाइल फोन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य कई सारी चीजों और उपकरणों को बरामद किया था। कैमरे में वारदात वाले दिन मृतक के घर में भी कोई जाता हुआ दिखाई नहीं दिया था। ऐसे में शक गहरा जाता है कि आखिर अचानक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत कैसी हुई।
आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ : सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार नामजद तीनों आरोपियों से गुप्त रूप से पूछताछ की है। सूत्र ने बताया कि पुलिस खुद हत्या, आत्महत्या या फिर हत्या की साजिश वाली कहानी में उलझी हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महेश आर्थिक रूप से कमजोर था। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि महेश ने आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से कहीं आत्महत्या तो नहीं की। नगला पदम सिंह गांव स्थित मृतक महेश के घर पर पुलिस तीन से पहरा दे रही है।