फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: 40 प्रतिशत छूट के बाद भी पानी का बिल जमा नहीं करने आए बकायेदार

Tue, 30 Jun 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- 290 करोड़ रुपये है बकाया, छूट के बाद केवल 13 करोड़ रुपये के ओटीएस के तहत आवेदन आए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नल से पानी सबको चाहिए, लेकिन उसकी कीमत चुकाने की बारी आते ही कदम पीछे हट जाते हैं। यही वजह है कि करोड़ों रुपये के बकाया होने के बावजूद ओटीएस में ब्याज पर 40 प्रतिशत छूट का आकर्षक प्रस्ताव भी उपभोक्ताओं को नहीं लुभा पा रहा है। शहर में साफ पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, मगर पानी का बिल चुकाने की जिम्मेदारी से बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब भी दूरी बनाए हुए हैं। आलम यह है कि 290 करोड़ रुपये के बकाया में से 13 करोड़ रुपये के लिए ही आवेदन प्राधिकरण को मिले हैं।
वरिष्ठ प्रबंधक जल विनोद शर्मा का कहना है कि 30 जून तक ही 40 प्रतिशत की छूट बकायेदारों को दी जानी थी। उम्मीद के मुताबिक आवेदन ओटीएस में नहीं मिले हैं। अब 31 जुलाई तक ओटीएस में आवेदन करने पर 30 प्रतिशत छूट ही मिल सकेगी। तीन महीने के लिए लागू ओटीएस में अब दो महीने ही लाभ कम ब्याज छूट के साथ मिल सकेगा। एक अगस्त से 31 अगस्त तक ओटीएस में आवेदन करने पर 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके बाद ओटीएस समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 290 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। इनमें बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 146 करोड़, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़, संस्थागत पर 50 करोड़, उद्योगों पर 14.61 करोड़, आवासीय समितियों पर 10 करोड़, शेष आईटी व कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed