फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

बरेली के ध्यानार्थ:::::::बहन की डांट से आहत युवती ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Sun, 21 Jun 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में दर्दनाक घटना, कुछ दिन पहले ही बरेली से आई थी बहन के पास रहने
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में रविवार को बड़ी बहन की डांट से आहत होकर 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल स्थित फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान तनिष्का तोमर (19) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बरेली की बीडीए कॉलोनी की रहने वाली थी। तनिष्का ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और कुछ दिन पहले ही अपनी बड़ी बहन गरिमा तोमर के पास रहने के लिए ग्रेटर नोएडा आई थी। गरिमा आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के 16वीं मंजिल स्थित फ्लैट में किराये पर रहती हैं और एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे किसी घरेलू बात को लेकर दोनों बहनों के बीच बातचीत हुई। जिसके दौरान बड़ी बहन ने तनिष्का को डांट दिया। इसके बाद गरिमा अपने कमरे में आराम करने चली गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार इसी बात से आहत होकर तनिष्का ने करीब दो बजे फ्लैट की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे तो युवती खून से लथपथ पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी बहन भी नीचे पहुंची। छोटी बहन की हालत देखकर वह बदहवास हो गईं और बार-बार बेहोश होने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से भी पूछताछ की गई, हालांकि उन्होंने युवती के इस कदम के पीछे किसी अन्य कारण की जानकारी होने से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed