फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: गीले तौलिया ने शुरू कराया झगड़ा, गुस्से में कर दी हत्या

Mon, 05 Jan 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
तौलिया गीला होने पर शुरू हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच गया
विज्ञापन


-सेक्टर-150 की एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी में साउथ कोरियन नागरिक की हत्या का मामला
-नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आरोपी युवती को जेल भेजा, सब्जी काटने के चाकू से की थी हत्या
-नहीं पहुंचे मृतक के परिजन, नोएडा में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दूतावास को सौंपा गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने साउथ कोरिया के नागरिक की हत्या की आरोपी युवती को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक और युवती के बीच गीले तौलिया को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। मृतक का तौलिया गीला था। जिस पर साउथ कोरियन नागरिक आरोपी पर भड़क गया। मृतक ने आरोपी युवती व भारत को गंदा व गरीब बोला। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीने से पार होकर दिल तक पहुंच गया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव दूतावास को सौंप दिया है।

साउथ कोरिया के चेओंगजू शहर निवासी डक ही लू नोएडा के सेक्टर 150 की एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी के एक फ्लैट में किराये पर रहते थे। वो पिछले दो साल से यहां पर रह रहे थे। सेक्टर-142 स्थित हंस वर्ल्ड ग्लोबल लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुग्राम के एक कार्यस्थल पर उनकी मुलाकात आरोपी युवती लुनजेएना पमाई निवासी मणिपुर के जिला बिष्णुपुर से हुई। उसके बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब दो बजे के आसपास की है। उससे पहले दोनों के बीच गीला तौलिया को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। युवती बाथरूम से नहाकर निकली थी। युवती ने गलती से मृतक के तौलिए का प्रयोग कर लिया था। इस बात को लेकर मृतक भड़क गया। वो अपना तौलिया अलग रखता था। मृतक ने आरोपी युवती व भारत पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात से नाराज होकर युवती बैग लेकर फ्लैट से जाने लगी।
विज्ञापन

मृतक ने युवती को रोकने के लिए उठाया था चाकू : पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि मृतक ने उसे रोकने के लिए सब्जी काटने वाला चाकू उठाया था। दोनों नशे में थे। युवती ने चाकू छीन लिया और प्रेमी पर हमला कर दिया। जांच में पता चला है कि चाकू से एक बार वार किया गया। जो छाती के बाए तरफ लगा। चाकू का घाव ज्यादा गहरा था। जो हृदय तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल में शापिंग की और खाना भी साथ खाया : घटना से पहले मृतक ने महिला के साथ नोएडा के डीएलएफ मॉल में खरीदारी की थी। वहां खरीदारी करने के बाद दोनों कोरियन रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। वहां खाना खाने के बाद दोनों फ्लैट पर पहुंचे थे। वहां दोनों ने शराब पी थी। फ्लैट से शराब भी मिली है।


नहीं पहुंचे परिजन, दूतावास ने लिया शव : मृतक के परिजन सूचना के बाद भी साउथ कोरिया से भारत नहीं आए। इस कारण रविवार को शव को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को परिजनों ने लिखित अनुमति दूतावास को दी। जिसके बाद दूतावास के अफसरों ने आकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के वार से ही मौत होना आया है। पुलिस के अफसरों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव दूतावास को सौंप दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article