{"_id":"6ab3f5f880502d95960efe3b","slug":"dfgsf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107016-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: थार हादसे में परिजनों ने थाने में कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: थार हादसे में परिजनों ने थाने में कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -
थार हादसे में परिजनों ने थाने में कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
-ग्रेनो वेस्ट में इटेडा के पास सोमवार शाम थार चालक ने मारी थी दंपती की स्कूटी में टक्कर
-तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज है परिजन, पहुंचे कोतवाली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में थार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत और पत्नी के घायल होने की घटना में मंगलवार शाम परिजन बिसरख कोतवाली पहुंचे। परिजन थार चालक के गिरफ्तार नहीं होने से नाराज हैं। परिजनों ने अन्य निवासियों के साथ मिलकर कोतवाली के अंदर ही कैंडल जलाकर मृतक को श्रद्धांजलि दी। वहीं घायल महिला की हालत गंभीर है और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
चिपियाना बुजुर्ग गांव निवासी नीरज कुमार अपनी पत्नी निशी श्रीवास्तव के साथ स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे इटेडा गांव के पास एक तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। मृतक के भाई अमित कुमार की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।