{"_id":"6a07372bbee62e914800e448","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94841-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन यारी पड़ गई भारी, वीडियो बनाकर इंजीनियर को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन यारी पड़ गई भारी, वीडियो बनाकर इंजीनियर को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अश्लील वीडियो बनाकर छेड़छाड़ में फंसाने की दी थी धमकी
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो युवतियों समेत चार आरोपी किए गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्महर की चमाती हाईराइज सोसाइटी में एक हाउस पार्टी का न्योता युवक को भारी पड़ गया। गौड़ सिटी-2 में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शायद अंदाजा भी नहीं था कि ऑनलाइन दोस्ती का यह सिलसिला उसे ब्लैकमेल, लूट और बंधक बनाए जाने जैसी खौफनाक साजिश के बीच पहुंचा देगा। अब बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी प्रथम चन्ना, सैम चौधरी, आशिता और पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार्जर, कैमरा बैग, साउंड बार, हाथ की घड़ी, एक जोड़ी जूते, दो क्रेडिट कार्ड और स्विफ्ट कार बरामद की है।
आरोप है कि युवतियों के साथ पीड़ित की अश्लील वीडियो बनाकर छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई और उससे नकदी व सामान लूट लिया गया था। पुलिस के अनुसार गौड़ सिटी-2 निवासी एक युवक नोएडा की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। वह अकेले फ्लैट में रहते है। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान दिल्ली निवासी प्रथम चन्ना से हुई थी। बातचीत के दौरान प्रथम ने कई बार यश से फ्लैट पर पार्टी करने की बात कही, लेकिन वह लगातार मना करता रहा। बाद में दो युवतियों ने भी उस पर पार्टी करने का दबाव बनाया। लगातार कहने पर यश सात मई को पार्टी के लिए तैयार हो गया।
प्रथम अपने चार साथियों के साथ यश के फ्लैट पर पहुंचा। पार्टी के दौरान शराब पी गई। आरोप है कि नशे की हालत में युवतियों के साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाई गई और बाद में उसी वीडियो को आधार बनाकर युवक को ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने यश पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फ्लैट में तोड़फोड़ कर माहौल को झगड़े जैसा दिखाया गया। आरोपियों ने उसे दो दिनों तक फ्लैट में ही बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को जाल में फंसायाः आरोपियों ने युवक से नकदी और कीमती सामान भी लूट लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, डीएसएलआर कैमरा, जूते, गोल्ड चेन, कैश और स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, उससे 50 हजार रुपये की मांग भी की गई। आरोप है कि दबाव बनाकर आरोपियों ने 12,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए। घटना की शिकायत मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना 7 मई की है। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने और छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।