{"_id":"6ae48fa9b90eaf62cd07bd79","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110634-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रीन बेल्ट पर कब्जे के विरोध में हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रीन बेल्ट पर कब्जे के विरोध में हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- नवादा में जेसीबी से दीवार तोड़ने का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के गांव नवादा में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव के दीपक कुमार की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दीपक के घर के सामने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लगे पेड़-पौधों और दीवार को हटाने का विरोध किया गया था। श्याम सिंह, बज्जी, ओमबती, सरला के बेटे महक, रवि, अमन, रामी, नरेन्द्र, सुभाष, अभिषेक व अन्य 30-40 अज्ञात लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और दीवार तोड़ने लगे। दीपक ने जब इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी घर में घुस आए। आरोप है कि लाठी-डंडे और अवैध असलह से लैस हमलावरों ने रनवीर सिंह, दीपक, महेन्द्र और जितेन्द्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।