फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsd

Noida News: फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं शुरू हुआ रैंप निर्माण

Fri, 01 May 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
dfgsd
फोटो.....
विज्ञापन

-नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद कनेक्टिविटी का तेजी से पूरा करना है काम

-सर्विस रोड पर दोनों ओर बनेगा रैंप, रैंप निर्माण के लिए आने लगी सामग्री

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21ए में बनने वाली फिल्म सिटी तक कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम अभी तक नहीं शुरू हो पाया है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी के लिए अंडरपास के बगल में 23 किलोमीटर माइलस्टोन के निकट अप्रैल में ही दोनों तरफ से रैंप बनाने का काम शुरू किया जाना था। लेकिन पूरा महीना बीतने के बाद भी यहां पर काम शुरू नहीं हो सका है।
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद 15 जून से उड़ानों की घोषणा हो चुकी है। जिसके बाद फिल्म सिटी और इसके आसपास के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण ने अप्रैल में ही रैंप के निर्माण के काम को शुरू करने की तैयारी कर ली थी और अप्रैल के पहले सप्ताह में काम शुरू होना था। लेकिन पूरा महीना बीत चुका है और अभी तक निर्माण काम शुरू नहीं हो पाया है। फिल्म सिटी में स्टूडियो और सेट तैयार किए जाएंगे। ऐसे में फिल्म सिटी तक पहुंचने की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का काम भी तेजी से पूरा किया जाना है। किसानों की 4 प्रतिशत भूमि का मामला अटका था। अब किसानों को चार प्रतिशत भूमि का मामला जल्द सुलझने की कगार पर है।
विज्ञापन


फिल्म सिटी के शिलान्यास का काम भी अटका : यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी का पहले चरण का निर्माण लगभग 86 एकड़ भूमि में 900 करोड़ की लागत से किया जाएगा। बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा.लि. के चेयरमैन और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म सिटी का मानचित्र स्वीकृति के लिए यमुना प्राधिकरण को दिया था। प्राधिकरण से पिछले साल ही यह नक्शा पास हो गया था। एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में आए बोनी कपूर ने बताया था कि 15 अप्रैल को इसके निर्माण के टेंडर खुलेंगे। इसके बाद यमुना सिटी में बनने वाली फिल्म सिटी का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज होगी दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी :

फिल्म सिटी तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा जैसे शहरों से कनेक्टिविटी के लिए रबूपुरा के भाईपुर ब्रह्ननान गांव के अंडरपास के पास दोनों ओर रैंप बनाए जाने हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से जेवर टोल की ओर जाते समय समय भाईपुर ब्रह्ननान अंडरपास के करीब एक किमी पहले रैंप से वाहन सर्विस रोड पर उतारे जाएंगे।

तीन-तीन लेन के बनने हैं रैंप :
फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी के लिए बनने वाले रैंप का नक्शा प्राधिकरण पहले ही पास कर चुका है। दोनों ओर रैंप की कुल लंबाई 500-500 मीटर की होगी और दोनों ओर की चौड़ाई 11-11 मीटर होगी। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को कनेक्ट करने के काम में लगभग 3.25 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।


फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए रैंप का काम जल्दी शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। -राजेंद्र भाटी, महाप्रबंधक, यमुना विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article