Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: डॉक्टर और स्टाफ पर मरीज के परिजनों से अभद्रता और मारपीट का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
dfgs
- पत्नी का उपचार कराने पहुंचे पति ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप, गाड़ी पर हमला करने और मोबाइल तोड़ने का भी दावा
विज्ञापन

- अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा, कहा- मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ की थी गाली-गलौज
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-2 स्थित शर्मा मेडिकेयर अस्पताल में पत्नी का उपचार कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार करने से मना कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट की गई। इतना ही नहीं अस्पताल से निकलने के बाद उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सूरजपुर कोतवाली पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
कासना गांव निवासी अनिकेत सिंघानिया के मुताबिक 5 नवंबर की रात करीब दो बजे उनकी पत्नी आरती के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा था। पहले उन्होंने नजदीकी क्लीनिक से दवा दिलवाई, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद वह अपने भाई के साथ पत्नी को लेकर डेल्टा-2 स्थित शर्मा मेडिकेयर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉ मयंक त्यागी ने उनकी पत्नी के दाहिने हाथ में इंजेक्शन लगाया और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जांच में 30 से 40 मिनट लगने की बात सुनकर उन्होंने पहले दर्द से राहत देने के लिए दवा देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इस बात पर डॉक्टर नाराज हो गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी पत्नी के प्रति भी आपत्तिजनक टिप्पणी की और उपचार करने से मना कर दिया। सीटी स्कैन नहीं होने के बावजूद अस्पताल की ओर से 11 हजार रुपये और इंजेक्शन के 900 रुपये मांगे गए। हालांकि, बिलिंग काउंटर पर इंजेक्शन के लिए करीब 450 रुपये लिए गए। कहासुनी के दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो डॉक्टर और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा : अस्पताल के एचआर आयुष राय ने बताया कि मरीज के परिजन पत्नी का उपचार कराने आए थे। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि देर रात अल्ट्रासाउंड कराना संभव नहीं है, जबकि सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध थी। उनका आरोप है कि मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की थी। मारपीट किए जाने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article