{"_id":"6afc65bd3c9a6cb24003110c","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4943851-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वित्त मंत्री के नाम का सहारा लेकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वित्त मंत्री के नाम का सहारा लेकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 12 लाख रुपये
विज्ञापन
फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर बुजुर्ग से 12.45 लाख की ठगी
- 50 बार में कराए रुपये ट्रांसफर, टेलीग्राम ग्रुप के जरिये बुजुर्ग को जाल में फंसाया
माई सिटी रिपोर्ट
नोएडा। साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा के 72 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपियों ने फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिये 12 लाख 45 हजार 870 रुपये ठग लिए। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के कथित निवेश संबंधी संदेश का उपयोग किया। बुजुर्ग को भरोसे में लेकर लगातार रकम जमा करने के लिए उकसाया। यह रकम 50 अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन से निकाली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बुजुर्ग ने 17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब तीन बजे टीवी पर एक कार्यक्रम देखा था। इसमें कथित तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निवेश की सलाह दे रही थीं। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज की। इसके बाद एक्सवेल नाम के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के अकाउंट मैनेजर ने उन्हें फोन किया। उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और एक ऑनलाइन डैशबोर्ड उपलब्ध कराया। इस डैशबोर्ड पर निवेश की रकम, खाते में बैलेंस और कथित मुनाफा या नुकसान दिखता था।
ठगी का तरीका : पीड़ित को लगा कि उनका पैसा शेयर बाजार में निवेश हो रहा है। फर्जी डैशबोर्ड पर नुकसान दिखाकर ठगों ने डर पैदा किया। नुकसान की भरपाई और निवेश बचाने के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी गई। मुनाफे का भरोसा और रकम डूबने का डर दिखाकर आरोपियों ने उनसे कुल 12,45,870 रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित ने पेटीएम के माध्यम से अपने भारतीय स्टेट बैंक के खातों से भुगतान किया। इतनी बड़ी रकम जमा करने के बाद भी उन्हें मूल निवेश या मुनाफा नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई : इस मामले में एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।