{"_id":"6ad4e784ec7b20d3d107fdae","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4848521-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो अलग-अलग स्थानों से छह किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो अलग-अलग स्थानों से छह किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
- दिहाड़ी मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों को पुड़िया बनाकर बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से लगभग छह किलो गांजा बरामद किया गया। सेक्टर-19 स्थित बीएसएनएल तिराहे के पास सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दो युवकों को 5.028 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी हिमांशु उर्फ हेमू और आकाश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बेचकर अपना खर्च चलाते हैं और इसकी पुड़िया बनाकर अलग-अलग लोगों को बेचते हैं।
वहीं, फेज-3 थाना क्षेत्र की सेक्टर-71 सर्विस रोड से पुलिस ने 750 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से एटा जिले के मारहरा का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहता है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।