{"_id":"6a3957e5c4319c636d006738","slug":"dfgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98116-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फार्च्यूनर व 50 लाख नहीं देने पर महिला को घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फार्च्यूनर व 50 लाख नहीं देने पर महिला को घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दहेज के रूप में फार्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों पर गर्भवती को घर से निकालने का आरोप लगा है। कुलेसरा गांव निवासी पीड़िता मोनिका पाल का कहना है कि उसकी शादी 27 नवंबर 2024 को गाजियाबाद के राहुल विहार में रहने वाले नीरज के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में ब्रेजा कार, 5 लाख नकद, सोने-चांदी के गहने सहित करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही पति नीरज, ससुर भीष्मपाल, सास विमला देवी और ननद प्रीती पाल दहेज से नाखुश थे। अतिरिक्त दहेज में कार, नकद और फ्लैट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की धमकी भी दी। 29 जून 2025 को शाम करीब 3 बजे ससुराल वाले पीड़िता को कुलेसरा गांव में छोड़कर चले गए। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन