फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: फर्जी मेडिकल रिपोर्ट प्रकरण में जांच समिति गठन में देरी पर उठे सवाल

Tue, 16 Jun 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के मामले में विवादों में रही महिला संविदाकर्मी की दोबारा तैनाती के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कर्मचारी के कार्यभार संभालने के दो दिन बाद भी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कोई समिति गठित नहीं की गई है। वहीं, संबंधित महिला कर्मचारी से अब तक औपचारिक जवाब भी नहीं मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार, जिस एजेंसी के माध्यम से महिला कर्मचारी की नियुक्ति हुई है, उसके कुछ पदाधिकारियों के अस्पताल के पूर्व अधिकारियों से करीबी संबंध रहे हैं। इसी वजह से जांच प्रक्रिया में देरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला के खिलाफ पहले कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अगस्त 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला कर्मचारी और अन्य व्यक्ति कथित रूप से मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के बदले रुपये लेते दिखाई दिए थे। मामले की जांच के बाद महिला कर्मचारी को सेवा से हटा दिया गया था। इसी प्रकरण में एक टेक्नीशियन का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। अब उसने भी दोबारा र्नियुक्ति के लिए आवेदन किया है, जबकि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि जांच के लिए डॉक्टरों की समिति गठित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed