फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfds

Noida News: मोहर्रम से पहले पुलिस अलर्ट, शांति समिति की हुई बैठक

Wed, 17 Jun 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
dfgfds
दनकौर (संवाद)। मोहर्रम से पहले पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम दनकौर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसीपी अरविंद कुमार और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों, ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। बैठक के दौरान ताजिया जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed