Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfds

Noida News: पति की बेरुखी से टूटा सब्र, युवती ने कोतवाली में किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 19 Jun 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
dfgfds
-आरोपी युवक पर कार्रवाई न होने से नाराज युवती का आत्महत्या का प्रयास, निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने पति द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने से आहत होकर कथित तौर पर कोतवाली गेट पर ही अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को असत्य बता रही है, जिससे मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घटना असत्य है।
जानकारी के अनुसार बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला लता का आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में गांव के ही रहने वाले रमन के साथ गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद युवक लगातार अपने भाई और बहन की शादी का हवाला देकर उसे साथ रखने से बचता रहा। युवती का कहना है कि उसने कई बार पति पर साथ रहने का दबाव बनाया, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। अब युवक ने उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है और दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वह पिछले कई दिनों से न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों और कोतवाली के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच गुरुवार को गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। पंचायत में युवक पक्ष की ओर से पैसे देकर समझौता करने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती ने धनराशि लेने से इनकार करते हुए पति के साथ रहने की मांग दोहराई। शुक्रवार सुबह युवती अपने कथित ससुराल पहुंची, जहां से उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिए जाने का आरोप है। इसके बाद वह बिसरख कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी सुनवाई न होने से परेशान होकर उसने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। युवती की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोप है युवती और युवक ने गाजियाबाद में विवाह किया था दोनों कुछ समय तक पर्थला खंजरपुर क्षेत्र में साथ रहे थे। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घटना असत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed