{"_id":"69f4bf7c7522df21b6087043","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93692-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी बढ़ने के साथ ही दादरी में बढ़ी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी बढ़ने के साथ ही दादरी में बढ़ी बिजली कटौती
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के चलते दादरी की बिजली की कटौती बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गर्मी बढ़ने के साथ ही दादरी में बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है। कटौती बढ़ने से लोगों में आक्रोश है। नियमित आपूर्ति करने की मांग को लेकर सभासद ने भी चार मई को धरना देने की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि दादरी में सारा दिन बिजली की आंख-मिचौनी चल रही है। लोग परेशान है।
दादरी में सवेरे 8 बजे बिजली गुल हो जाती है। उसके बाद 9 से 9:30 बजे तक बिजली आती है। इसके बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहता है। बिजली की ट्रिपिंग के चलते कूलर और एसी भी नहीं चल पाते है। क्षेत्र में केवल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके बाद भी वोल्टेज 100 से 125 वोल्ट के बीच रहता है। जिनसे कूलर या एसी चलना तो दूर पंखा भी नहीं चल पाते हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि दादरी में अधिक लोड होने के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित होती है।