{"_id":"6abfbfc6469b6fe99e0c136e","slug":"dfdsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107938-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाठी-डंडों से पीटा, चाकू से किया जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाठी-डंडों से पीटा, चाकू से किया जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, 2025 में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौदा गांव में भाई के साथ घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर एक आरोपी ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कलौदा गांव निवासी अभिषेक ने न्यायालय के आदेश पर जारचा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्तूबर 2025 की रात वह अपने भाई राजनाथ के साथ पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के भारत, मदन, विक्रम और हिमांशु ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों ने अभिषेक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान हिमांशु ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक और उसके भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।