फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dewan Sugar Mill is closing down due to shortage of sugarcane and no cane.

Noida News: गन्ने की कमी, नो केन में बंद हो रही दीवान चीनी मिल

Tue, 25 Nov 2025 02:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 25 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dewan Sugar Mill is closing down due to shortage of sugarcane and no cane.
कांठ। अगवानपुर स्थित दीवान चीनी मिल गन्ने की भारी कमी के कारण लगातार नो केन में बंद रही है। मिल के कम पेराई क्षमता में चलने के हालत हो गए हैं। जिसे लेकर मिल प्रशासन चिंतित है। मिल प्रशासन ने किसानों से गन्ना आपूर्ति की अपील की गई है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के अंतर्गत आने वाली दीवान चीनी मिल अगवानपुर के उप महाप्रबंधक गन्ना निर्मल पंत ने सोमवार को बताया कि मिल के सामने गन्ने की भारी कमी के कारण इसे कम पेराई क्षमता में चलाई जा रही है। जिस कारण लगातार मिल नो केन में बंद हो रही है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर से में चीनी मिल शुरू हुई थी। जिसके बाद मात्र एक दिन ही 80000 क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई हो पाई थी, जिसके बाद से चीनी मिल लगातार तीन दिनों तक नो केन में बंद रही है। इसका कारण पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि चीनी मिल को उसकी वास्तविक पेराई क्षमता के लगभग 40 प्रतिशत गन्ना कम आवंटन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चीनी मिल की पेराई क्षमता 10,000 टीसीडी होने के बावजूद चीनी मिल को मात्र 6000 टीसीडी क्षमता के बराबर गन्ना आवंटित हुआ है। गन्ना सप्लाई कम होने के कारण चीनी मिल को पूर्ण क्षमता पर चलाना मुश्किल कार्य है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वह अपना पूरा गन्ना इधर-उधर न देकर चीनी मिल को ही आपूर्ति करें। ताकि मिल का संचालन ठीक प्रकार से सुचारू रूप से किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed