फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devotees gathered for the grand anointment of Shri Giriraj Ji.

Noida News: श्री गिरिराज जी के महाभिषेक में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 06 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for the grand anointment of Shri Giriraj Ji.
गिर्राज जी का दुग्धाभिषेक करते श्री गिर्राज सेवा ट्रस्ट के सदस्य।
मथुरा। श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट की ओर से छप्पन भोग महोत्सव में रविवार को श्री गिरिराज जी का महाभिषेक उत्साह और उमंग के साथ किया। ठाकुरजी को गाय के दुग्ध से स्नान कराया गया तथा गो दही, गो घृत, बूरा, शहद, केसर एवं जड़ी-बूटियों के जल से स्नान कराने के पश्चात पीतांबरी वस्त्र धारण कराए गए। पुष्प मालाओं एवं तुलसी दल की माला धारण कराई गई। मेवा-मिठाई, फलों के तथा माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया। इसके बाद आरती उतारी गई। चारों ओर राधे-राधे की गूंज पूरी तलहटी में गूंज उठी।
विज्ञापन

शाम को ट्रस्ट परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ठाकुर जी की लीलाओं का मंचन किया गया। सभी ग्वालवालों ने अपने आराध्य ठाकुरजी के साथ गिरिराज पर्वत को उठाया। ठाकुरजी की शयन आरती की गई। ठाकुरजी के छप्पन भोग का कार्यक्रम-गिरवर निकुंज, तलहटी श्री गिरिराज जी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग में होगा।
विज्ञापन

आप सभी भक्तगण दर्शनों के लिए सादर आमंत्रित हैं। इस मौके पर दीनदयाल, महेश बंसल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, एन. भाटिया, विशाल बंसल, पवन अग्रवाल, धर्मेंद्र बंसल, विजय महेश्वरी, शोभित अरोड़ा, अभय गुप्ता, गणेश वाष्र्णेय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, दिनेश कुमार, किशोर कुमार, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed