फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development work will be carried out at a fast pace in every village: Bhadana

हर गांव में तेजी गति से कराएं जाएंगे विकास कार्य : भड़ाना

Sun, 12 Oct 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Development work will be carried out at a fast pace in every village: Bhadana
वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
सनौली। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हलके में सबको साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। वे हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनके कामों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने ये बात सनौली खुर्द गांव के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने इससे पहले भगवान वाल्मीकि के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सभी आपसी प्रेम व भाईचारे से रहते हुए समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी दें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि वह हर गांव में जा रहे हैं। मौके पर सरपंच संजय त्यागी सनौली खुर्द, मार्किट कमेटी चेयरमैन व सरपंच छाजपुर राजेंद्र रावल, खुर्शीद अहमद, कृष्ण नंबरदार, नंदू रावल रिशपूर, विपिन पांचाल, अब्बास व राजेंद्र रावल मार्किट कमेटी चेयरमैन मौजूद रहे। संवाद‎
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed