फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Details of election expenses will have to be given on 12, 18 and 24.

Noida News: 12, 18 और 24 को देना होगा चुनाव खर्च का ब्योरा

Thu, 04 Apr 2024 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Details of election expenses will have to be given on 12, 18 and 24.
12, 18 और 24 को देना होगा चुनाव खर्च का ब्योरा
विज्ञापन

-जिला प्रशासन ने दिया आदेश, टीमें भी रख रही है प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर, होगा मिलान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के सभी प्रत्याशियों को मतदान से पहले तीन बार अपने चुनाव खर्चे का ब्योरा देना होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ब्योरा देने की तारीख तय कर दी है। 12, 18 और 24 अप्रैल को प्रत्याशी ब्योरा देंगे, जिसका मिलान प्रशासन की व्यय टीम के रजिस्टर से किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 90 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है, लेकिन आयोग ने गौतमबुद्ध नगर सीट को खर्चे के मामले में संवेदनशील माना है। इसके कारण जिले में दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं ताकि प्रत्याशी 90 लाख से अधिक खर्च नहीं कर सके। नामांकन करने के साथ ही प्रशासन ने सभी टीमों ने प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर रखनी शुरू कर दी है। स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वायड के साथ वीडियोग्राफी टीम खर्चे का आंकलन कर रही है। हर प्रत्याशी का एक रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें खर्चे का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, प्रत्याशी भी अपना रजिस्टर तैयार करेंगे, जिसका मिलान 12, 18 और 24 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रशासन के रजिस्टर से करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो प्रत्याशी की सभी अनुमति रद्द् कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सी-विजिल एप और एमसीएमसी सेल का भी जायजा लिया। साथ ही नामांकन कक्ष में भी पहुंचे। सभी टीमों को सतर्क रहने की हिदायत दी। सामान्य प्रेक्षक को 100 मिनट में शिकायत का निस्तारण होने की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article