फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Detailed project report of Film City will be ready in two months

दो माह में तैयार होगी फिल्म सिटी की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट

Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Detailed project report of Film City will be ready in two months
दो माह में तैयार होगी फिल्म सिटी की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के फिल्म सिटी की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दो माह में बन जाएगी। शुक्रवार को यीडा ने इसे बनाने के लिए चयनित कंपनी से करार किया। कंपनी यह सुझाव देगी कि फिल्म सिटी को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाए या फिर यीडा खुद से विकसित करे।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी बसाने का निर्णय हुआ है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ कंपनियों से निविदा मांगी गई थी। निविदा में चार कंपनियों ने आवेदन किए। इनमें एनडीएस आर्ट वर्ल्ड, सीके कुकरेजा आर्किटेक्ट्स, सीबीआरई साउथ एशिया, इगिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स शामिल हैं। इनमें से सीबीआरई साउथ एशिया कंपनी सबसे कम कीमत पर इसकी रिपोर्ट तैयार करने को चयनित हुई। शुक्रवार को कंपनी व यीडा के बीच करार हुआ। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया आदि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के निदेशक वैभव चौधरी व यीडा के टाउन प्लानर ऋतुराज व्यास ने करार पर हस्ताक्षर किए। कंपनी से दो माह में प्रोजेक्ट रिपोर्ट देने को कहा गया है। कंपनी फिल्म सिटी को बनाने का विकल्प भी सुझाएगी। इसे बनाने में करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है।
विज्ञापन

दरअसल, इसे बसाने के लिए तीन विकल्पों पर चर्चा हो रही है। पहला पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल है। इसके अंतर्गत फिल्म सिटी बसाने के लिए किसी निजी कंपनी से करार हो जाएगा। वही इसे विकसित करेगी। यीडा और उस कंपनी की लाभ में हिस्सेदारी तय हो जाएगी। दूसरा, यमुना प्राधिकरण खुद से विकसित करे और खुद ही प्लॉट बेचे और तीसरा, सरकार से सब्सिडी मिले और यमुना प्राधिकरण नोडल एजेंसी के तौर उसे विकसित करे और आवंटित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू
यह फिल्म सिटी 1000 एकड़ पर बसाने की तैयारी है। इसमें से करीब 780 एकड़ जमीन ली जा चुकी है। शेष जमीन खरीदी जानी है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि किसानों से बैनामे के जरिये जमीन खरीदी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फिल्म सिटी के सामने बनेगा इंटरचेंज
यीडा के सेक्टर 21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। दरअसल यह सेक्टर यमुना एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है। यह औद्योगिक और मिश्रित उपयोग का सेक्टर है। फिल्म सिटी बसने से यहां बड़े पैमाने पर निवेश होगा। लोग एक्सप्रेसवे से यहां तक आसानी से पहुंच सकें, इसे ध्यान में रखते हुए इंटरचेंज बनाया जाएगा। यह इंटरचेंज परी चौक से जाते समय फिल्म सिटी के पास उतरने और फिर वहां से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के चढ़ने के लिए बनाया जाएगा। इसी तरह अगर आगरा से कोई आता है तो उसे यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर फिल्म सिटी तक जाने और फिर वहां से एक्सप्रेसवे पर आने की सुुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed