फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Desi ghee became cheaper and puja incense sticks became expensive

जीएसटी सुधार का असर: देसी घी सस्ता और पूजा की अगरबत्ती हुई महंगी

Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Desi ghee became cheaper and puja incense sticks became expensive
फोटो----
विज्ञापन


-नवरात्रि में शहर के बाजार पूजा पाठ की सामग्री की खरीदारी से गुलजार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही जीएसटी सुधार का असर लोगों की जेब पर साफ नजर आने लगा है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा की गई टैक्स दरों में फेरबदल का सीधा असर नवरात्र के दौरान इस्तेमाल होने वाले पूजा-सामग्रियों पर भी पड़ा है। जहां एक ओर घी तेल जैसे उत्पादों के दामों में कटौती हुई है, वहीं दूसरी ओर पूजा में प्रचलित अगरबत्ती समेत कुछ अन्य सुगंधित उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में खरीदारों में मिलाजुला असर देखने को मिला।



अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि नवरात्र में घी और तेल की खपत सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। मंदिरों और घरों में अखंड ज्योति जलाने के लिए घी सबसे अहम तो वहीं दूसरे नंबर पर तेल की मांग ज्यादा रहती है। जीएसटी में बदलाव के बाद घी और तेल पर करीब 12 प्रतिशत का टैक्स लगता था, लेकिन अब उसे पांच प्रतिशत की श्रेणी में लाया गया है। घी के अलावा भी तेल, मिश्री, नारियल और शहद जैसे पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी टैक्स लागू किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में आमतौर पर घी समेत इन वस्तुओं का उपयोग करने वालों पर बोझ कम हुआ है, इससे आम जनता को खासा राहत मिली है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि घी और तेल के सस्ते होने से इस बार बड़ी संख्या में लोग बिना झिझक के अधिक खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में नवरात्र के दौरान सुबह-शाम पूजा में उपयोग में आने वाली वस्तुओं में शहरवासियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों का मानना है कि नवरात्र के दौरान पूजा पाठ के सामानों के दाम में कमी देखी गई है। इससे खरीदारी भी बढ़ी है। हालांकि सुगंधित उत्पादों के जीएसटी में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बाकी वस्तुओं में कमी की वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
600 से घटकर 563 रुपये प्रति किलो हुआ देशी घी
सेक्टर 5 हरौला के डीपी सिंह ने बताया कि 22 सितंबर से पहले 1 किलो घी की कीमत 600 रुपये के लगभग रही, ये कीमत 12 फीसदी की जीएसटी दर लागू होने के बाद की है, लेकिन 22 सितंबर के बाद जीएसटी में बदलाव करते हुए 5 फीसदी जीएसटी लगने के बाद यही घी 563 रुपये के आसपास आ गया। यानी करीब 37-38 रुपये की बचत आम जनता को हो रही है। इसी तरह तिल का तेल 1 लीटर, 180 रुपए से घटकर लगभग 169 रुपये पर आ गया। इसी तरह 500 ग्राम शहद 210 रुपए से लगभग 197 रुपये पर आ गया। अंतत: यह माना जा रहा है कि पूजा सामग्री पर 5-6 फीसदी के आसपास सीधे आम लोगों को फायदा अगले कुछ दिनों में महसूस होने लगेगा।

----
एक नजर जीएसटी की प्रभावी दरों पर
-------
सामान पुरानी जीएसटी नई जीएसटी (प्रतिशत में)
---------------------------------
घी 12 5

अगरबत्ती 5 12

धूपबत्ती, लोहबान 5 12
कपूर 12 12
पीतल बर्तन 18 12
कृत्रिम फूल माला 12 18
बताशा, मिश्री
18 5
नारियल, अन्य फल12 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed