{"_id":"694e84052991f9c2cc0b65e1","slug":"description-of-childhood-pastimes-in-shrimad-bhagwat-katha-grnoida-news-c-23-1-lko1064-83872-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रीमद्भागवत कथा में बाल लीलाओं का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रीमद्भागवत कथा में बाल लीलाओं का वर्णन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-2 में विशुद्ध भक्ति प्रचार ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को बाल लीलाओं प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के छठे दिन वृंदावन से पधारे संतोष स्वामी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपने भक्तों के अपराधों का सदैव हरण करते हैं। भगवान की शरण में जाने से भक्त का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल रूप में अनेक दिव्य लीलाएं कर मानव जीवन को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान शरद त्यागी, गिरधारी लाल, डीके अरोड़ा, कपिल गर्ग, सीपी गुप्ता, कुलदीप शर्मा, कपिल शर्मा, अर्चना त्यागी, नीरा डागुर, गुड्डी तोमर, रितु गर्ग, नीलम सिंह, अंजू शर्मा, लवली सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तराखंड समाज ने जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद
ग्रेटर नोएडा। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास निर्माणाधीन भवन में कार्यरत श्रमिकों को कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी भूमिका निभा रही है। इस मौके पर डीएस नेगी, ललित पडलिया, कृष्णा पन्त, चंद्र नौटियाल, गणेश चंद्र भट्ट, बच्ची राम रतुडी, संतोष शाह, पूरन सिंह पिलख्वाल, हेमचन्द्र भट्ट, केसी पंत, जेपी रावत, हर्षवर्धन जोशी, सुशील डबराल, दिनेश पँवार, दिनेश रावत सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहें। ब्यूरो
उद्यमिता प्रस्तुति में सेंटहुड दूसरे स्थान पर
दादरी (संवाद)। सेंटहुड कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने खुर्जा के अल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित मिडिल ग्रुप एंटरप्रेन्योरशिप प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में 18 टीमें शामिल हुईं। सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल की तरफ से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को तीन हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षकों तथा प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।