फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Registrar asks three questions to President in AOA dispute

Noida News: एओए विवाद में डिप्टी रजिस्ट्रार ने अध्यक्ष से पूछे तीन सवाल

Wed, 17 Jun 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Deputy Registrar asks three questions to President in AOA dispute
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित व्हाइट आर्किड सोसाइटी में एओए के आपसी विवाद मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने एसोसिएशन के अध्यक्ष को नोटिस जारी करके 15 दिनों में तीन प्रमुख बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बिना बोर्ड की चर्चा और सचिव की सहमति के जीबीएम किस आधार पर बुलाई गई? क्या जीबीएम से पहले बोर्ड के बहुमत सदस्यों की सहमति ली गई थी? इस पूरी प्रक्रिया में किन नियमों का पालन किया गया?
विज्ञापन

एओए सचिव ऐश्वर्य प्रकाश पांडेय ने 15 मई को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सोसायटी के अध्यक्ष लगातार अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। बिना बोर्ड में चर्चा किए और बहुमत की स्वीकृति लिए अध्यक्ष ने सोसाइटी के लेटरहेड का इस्तेमाल करके कई मनमाने निर्णय लिए। बिना सचिव की सहमति के जीबीएम (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। एओए अध्यक्ष बलवंत सिंह का कहना है कि नियमों के अनुसार ही कार्य कराएं जा रहे हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि सचिव सहित अन्य पदाधिकारी बैठकों से गायब रहते हैं। निवासियों की सहमति से ही सोसाइटी में निर्णय लिए जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed