{"_id":"5fe0dc8b8ebc3e3d81741cd5","slug":"deputy-director-reprimanded-for-deficiencies-in-tawadu-chc-mewat-news-noi5553133175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू सीएचसी में खामियां मिलने पर उपनिदेशक ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू सीएचसी में खामियां मिलने पर उपनिदेशक ने लगाई फटकार
विज्ञापन

तावडू। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. असरुद्दीन ने सोमवार को तावडू सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर अस्पताल स्टाफ को फटकार लगाई। उपनिदेशक ने सबसे पहले कोविड-19 कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
ओपीडी विंडो पर महिला व पुरुषों का एक साथ पंजीकरण होता देख उपनिदेशक ने नाराजगी जताई। महिलाओं के लिए अलग काउंटर खोलने के निर्देश दिए। रखरखाव से संबंधित रिकॉर्ड की जांच भी की। उपनिदेशक ने बताया कि सोमवार को वे नूंह जिले के दौरे पर थे। तावडू के नवनिर्मित सीएचसी भवन में पाई गई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को लेकर जिले में बेहतर तरीके से काम हो रहा है। अन्य जिलों के मुकाबले नूंह में महामारी पर काफी हद तक रोक लगी है। उन्होेंने कहा कि सर्दी के मौसम में कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष एहतियात जरूरी हैं। उन्होंने अपील की कि लोग कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. पंकज , तावडू सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कर्मचारी मौजूद रहे।