{"_id":"603fbe3a8ebc3e8ccc4c518e","slug":"deputy-commissioner-put-plates-in-girls-name-mewat-news-noi569044247","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने घरों में बेटियों के नाम की लगाईं प्लेटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने घरों में बेटियों के नाम की लगाईं प्लेटें
विज्ञापन
गांव टपकन में जोया के हाथों अभियान का शुभारंभ कराते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा
- फोटो : Mewat
नूंह। जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को गांव टपकन में ‘मेरी बेटी-मेरी पहचान’ अभियान का शुभारंभ बेटी जोया से कराया। इस दौरान उपायुक्त ने घरों में जाकर बेटियों के नाम की प्लेटें लगाईं। उपायुक्त ने कहा कि बेटियां पराया धन नहीं बल्कि अपना धन हैं। बेटियों को सम्मान देने के लिए विशेष नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ‘मेरी बेटी-मेरी पहचान’ के तहत बेटियों के नाम से बनी नेम प्लेटें लगाई जा रही हैं, ताकि बेटियों का मान बढ़े।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरा से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ किया। किसी भी सामाजिक बुराई को सकारात्मक सहयोग से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों की माताओं से बात की। माताओं ने इस अभियान की प्रशंसा की और कहा कि समाज में निश्चित तौर पर ऐसे अभियानों से बदलाव आएगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जन्म से 08 वर्ष तक की बेटियों के बैंक और डाकघरों में खाता खुलवाएं, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित बन सकें।
उपायुक्त ने किया स्कूल का दौरा
उपायुक्त ने गांव टपकन के राजकीय उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया और छात्रों के बारे में मुख्य अध्यापक से रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने किचन गार्डन का मुआयना कर अध्यापकों को शाबासी देते हुए कहा कि वेस्ट पानी को किचन गार्डन के प्रयोग में लाएं। इसके बाद गांव में आंगनबाड़ी सेंटर की रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर सीएमजीजीए धनश्री जाधव, सीडीपीओ सविता मलिक, सुपरवाइजर निशा आदि मौजूद रहे।