फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Chief Minister returns to old memories

Noida News: पुरानी यादों में लौटे उप मुख्यमंत्री

Mon, 15 Sep 2025 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister returns to old memories
फोटो
विज्ञापन

----





-उच्च प्राथमिक विद्यालय के दौरे में बच्चों संग क्लास में बैठकर दिया सफलता का मंत्र

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को जिले के निरीक्षण के दौरान गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक शिक्षक की तरह छात्रों से ढेर सारी बातें की और उनसे सवाल जवाब भी किए। सबसे पहले वह आठवीं कक्षा के छात्रों से मिले, जहां उन्होंने कहा कहा कि पढ़ाई में अगर कुछ समझ नही आ रहा है तो अपने शिक्षकों से एक बार नही बार बार पूछे। तब तक यह करना है जब तक कि पढ़ाई हुई बातें पूरी तरह से याद हो जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र भी दिया कि इससे परीक्षा के दौरान टेंशन भी नही होगी और आप जरूर सफल होंगे।
-----------------------



छात्रों से पूछा पंद्रह का पहाड़ा



इस बीच उन्होंने गणित की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से पंद्रह का पहाड़ा सुनाने को कहा। जैसे ही छात्र सुमित ने पहाड़ा सुनाना शुरू किया, तो वह विद्यार्थियों के बीच लकड़ी की बेंच पर बैठ गए। इस दौरान शारीरिक व खेलकूद की गतिविधियों के बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार को सभी स्कूलों में नियमित तौर पर खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने सातवीं और छठवीं कक्षा के छात्रों से भी बातचीत की। कंप्यूटर की प्रयोगशाला में पेंटिंग बना रहे छात्रों की सराहना की। साथ ही छात्रों की फटी पुस्तकों को जोड़ते भी नजर आए। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------

बीईओ का नाम नही बता पाए छात्र

इस दौरान जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीएसए और प्रधानाचार्य के सामने विद्यार्थियों से खंड शिक्षा अधिकारी का नाम पूछा तो छात्र जवाब नही दे सके। वहीं छात्रों के चुप रहने पर पास ही खड़ी प्रधानाचार्य से उप मुख्यमंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारी के स्कूल आने के बारे में सवाल किया कि वह स्कूल कब आए। जिसपर प्रधानाचार्य ने कहा कि वे सप्ताह भर में स्कूल का दौरा करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------



स्कूल में कक्ष बनाने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीएसए राहुल पंवार से पूछा कि स्कूल में कितने बच्चे हैं और कितनी कक्षाएं है, कक्षाओं की कमी देखते हुए उन्होंने बीएसए को स्कूल में और भी कक्ष बनने के निर्देश दिए। इस दौरान हालांकि बीएस के अनुसार स्कूल के दूसरे तल पर दो कक्षाओं का निर्माण किया जा रहा है।


---------



समस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन

स्थानीय निवासी व ग्राम विकास समिति गढ़ी शहदरा के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने गांव में बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खोलने और स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसी तरह पूर्व प्रधान वीर सिंह ने ग्राम पुस्तकालय बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed