फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Business Commissioner suffers heart attack during meetingAllegations of misconduct, allegations of misconduct

Noida News: बैठक में डिप्टी जीएसटी कमिश्नर को आया हार्ट अटैक, एडिशनल कमिश्नर पर अभद्रता का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Deputy Business Commissioner suffers heart attack during meetingAllegations of misconduct, allegations of misconduct
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन के सेक्टर-148 स्थित कार्यालय में शुक्रवार को बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) वेद प्रकाश सिंह को हार्ट अटैक आ गया। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया ने बैठक में उनके साथ अभद्रता की। उसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े।
डॉक्टर ने बताया कि उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि उनके परिवार को सूचना दी गई है। परिजन बनारस से आ रहे हैं। बैठक के दौरान मौजूद रहे अधिकारियों ने बताया कि वेद प्रकाश सिंह हाथ जोड़कर गुहार लगा रहे थे कि सब काम हो जाएगा। शांत हो जाइए। उन्होंने यह भी कहा कि 5 दिनों से पुलिस भर्ती में ड्यूटी पर था। इसके साथ ही सारे स्टाफ की जनगणना में ड्यूटी लगी है। उसके बाद भी हम दिन-रात काम कर रहे हैं। कृपया एक-दो दिन का समय दें। सारे काम जल्द कर लिए जाएंगे लेकिन एडिशनल कमिश्नर ने उनकी एक भी नहीं सुनी और अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि तुम्हारा प्रमोशन भी नहीं होने देंगे। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। साथी अधिकारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि जब भी वह (एडिशनल कमिश्नर) बैठक करने के लिए आते हैं तब किसी न किसी अधिकारी के साथ अभद्रता और गालीगलौज करते हैं। पिछले सप्ताह ही डीसी आलोक कुमार को भी माइनर अटैक पड़ा था। मधुलिका सिंह भी उनकी प्रताड़ना से परेशान हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा करने पर डिप्टी कमिश्नर को दिक्कत हो रही थी। सवाल पूछे जाने पर डिप्टी कमिश्नर उद्वेलित होने लगे। इनको शांत कराया गया लेकिन वह शांत नहीं हुए। उसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। उनकी तबीयत ठीक है। -संदीप भागिया, अपर आयुक्त, राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed