Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Depot security guards complain to CM regarding salary

Noida News: वेतन को लेकर डिपो के सुरक्षा गार्डों की सीएम से शिकायत

Sat, 14 Nov 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Depot security guards complain to CM regarding salary
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का दावा, न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक देने का शासन का आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के ग्रेटर नोएडा डिपो में तैनात सुरक्षा गार्डों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और वेतन में बढ़ोतरी भी नहीं की गई है। कर्मचारियों ने पत्र भेजकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और शासन के निर्देशों के अनुसार वेतन दिलाने की मांग की है।
सुरक्षा गार्ड एसएस इंटरप्राइजेज कंपनी के माध्यम से ग्रेटर नोएडा डिपो में कार्यरत हैं। इनमें कई कर्मचारी पिछले दस वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका दावा है कि उनके काम को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद कंपनी उन्हें समय पर वेतन नहीं देती है। लंबे समय से उनके वेतन में कोई वृद्धि भी नहीं की गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। लेकिन संबंधित कंपनी इसका लाभ उन्हें नहीं दे रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में आठ घंटे की ड्यूटी के लिए उन्हें आठ हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। वहीं, 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। सुरक्षा गार्डों का दावा है कि शासन ने कंपनियों को कम से कम 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद उन्हें इस निर्धारित वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। कंपनी इन सरकारी निर्देशों की लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील :
सुरक्षा गार्डों ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि कंपनी को शासन के निर्देशों का पालन कराया जाए। साथ ही, उन्हें समय पर वेतन दिलाया जाए और वेतन में उचित बढ़ोतरी भी की जाए। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर जसवीर सिंह, सोनू, हसमुद्दीन, हरकेश कुमार, सोमवीर, राजेश सिंह और जय भगवान के हस्ताक्षर हैं। कर्मचारी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed