{"_id":"5e1f4b6e8ebc3e4b1e5492ef","slug":"denmark-team-visit-district-hospital-mewat-news-noi4859418110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेनमार्क की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
नूंह। डेनमार्क की एक स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा का दौरा किया। इस दौरान टीम ने डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के साथ सुरक्षित प्रसव पर चर्चा की और उनके अनुभवों के बारे में जाना। इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पढ़ेनी पहुंची और वहां पर भी समान गतिविधियों का संचालन किया।
सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश ने बताया कि डेनमार्क की संस्था मैटरनिटी फाउंडेशन के द्वारा सुरक्षित प्रसव विषय पर एक एप बनाया गया है, जिसमें वीडियो, नोट्स और जरूरी दवाइयों के बारे में सटीक जानकारी दी गई है। उन्होंने इसमें सुरक्षित प्रसव करवाने के तरीकों तथा जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया है। प्रसव करने वाले डॉक्टर्स और नर्सेस इनकी सहायता से अपने ज्ञान और कौशल में लगातार वृद्धि कर सकते हैं और साथ ही साथ इस एप में उपलब्ध परीक्षा को पास कर सुरक्षित प्रसव चैंपियन बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह एप पूरी तरह से निशुल्क है, जिसे कोई भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। इस बारे में जिले में अधिक जानकारी के लिए डेनमार्क की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल का दौरा किया।
सिविल सर्जन ने इस संबंध में बताया कि बीते वर्ष 14 अगस्त 2019 को पंचकूला में हरियाणा के सभी जिलों के चुनिंदा चिकित्सा अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई थी जिसमें मैटरनिटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय निदेशक भी उपस्थित थे। बाद में 28 अगस्त 2019 को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के अधिकारियों के द्वारा सुरक्षित प्रसव एप / सेफ डिलीवरी ऐप को लांच किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों से अनुरोध किया कि प्रसव कक्ष में कार्य करने वाले सभी डॉक्टर और स्टाफ नर्सेज अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए इस सर्व सुलभ एप का उपयोग करना शुरू करें और सभी सुरक्षित प्रसव चैंपियन बनें।
विज्ञापन
सुरक्षित प्रसव एप के उपयोग में हरियाणा है देश में अव्वल
अभी तक पूरे देश में इस एप को 80 हजार बार डाउनलोड किया गया है। हरियाणा में 35 हजार बार डाउनलोड किया गया है। पूरे देश में 210 सुरक्षित प्रसव चैंपियन हैं जबकि हरियाणा में 112 सुरक्षित प्रसव चैंपियन हैं।