Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue patients near 300, six new cases reported

Noida News: डेंगू मरीजों की संख्या 300 के करीब, छह नए मामले आए सामने

Fri, 07 Nov 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients near 300, six new cases reported
गाजियाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को छह नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 294 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि अगले कुछ दिनों में यह आंकड़ा 300 के पार जा सकता है। फिलहाल पांच मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। बीते वर्ष इसी अवधि में कुल 196 मरीज दर्ज किए गए थे, जिससे इस बार संक्रमण का स्तर अधिक गंभीर माना जा रहा है।
विज्ञापन



बुधवार को शहर की 58 वर्षीय महिला की मौत की वजह परिजन डेंगू बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग ने संबंधित अस्पताल से महिला की बीमारी से संबंधित पूरी रिपोर्ट मांगी है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चिकित्सक ऐसे मरीजों को टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को जिन छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें लाल क्वार्टर निवासी 17 वर्षीय किशोर, कृष्णा नगर की 18 वर्षीय युवती, डासना गेट निवासी 23 वर्षीय युवक, मुरादनगर की 27 वर्षीय महिला, घूकना में 42 वर्षीय व्यक्ति और संजयनगर निवासी 53 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव बढ़ा दिया है। टीमों को घर-घर सर्वे कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed