फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue kills Class 7 student in Bhirawati, villagers panic

Noida News: भिरावटी में डेंगू से कक्षा सात के छात्र मौत, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 06 Nov 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dengue kills Class 7 student in Bhirawati, villagers panic
धनारी(संभल)। गांव भिरावटी में कक्षा सात के डेंगू पीड़ित छात्र रोहित (14) की मंगलवार की रात कॉसमॉस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक माह में डेंगू से दूसरी मौत होने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने की मांग की हे। वहीं छात्र की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।भिरावटी निवासी फतेह सिंह का पुत्र रोहित गांव के राजकीय इंटर कॉलेज का छात्र था। परिजनों ने बताया कि छात्र रोहित को 13 दिन पहले बुखार आया था। उसका गांव के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो रविवार को इलाज के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन छात्र के इलाज के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गए। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार की रात 10 बजे करीब इलाज के दौरान छात्र रोहित की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

वहीं गांव में बसंती, संध्या, ब्रह्मा देवी, बनवारी, राहुल, सतीश, अमरवती, हरवती, गायत्री, राहुल बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मृतक रोहित दो भाई और एक बहन में छोटा था। मृतक की मां ओमवती का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

बता दें कि दो अक्टूबर को भिरावटी निवासी विजेंद्र सिंह (35) डेंगू से मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद तीन दिन स्वास्थ्य विभाग का कैंप चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सूचना मिली है कि गांव भिरावटी में किशोर की डेंगू से मौत हुई है। सिसौना मेला में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। बृहस्पतिवार को भिरावटी में कैंप लगाया जाएगा।
-डॉ. पवन गुप्ता, सीएचसी प्रभारी रजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed