फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration of women at power office, slogans against SDO and JE

बिजली कार्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन,एसडीओ और जेई के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of women at power office, slogans against SDO and JE
तावडू। बिजली की समस्या को लेकर खोरी कलां निवासी महिलाओं ने बुधवार को तावडू बिजली कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विभाग के एसडीओ और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर कार्यालय का गेट बंद कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

उपभोक्ता पिंकी सिंह, श्वेता तिवारी, कमलेश यादव, विमला यादव, सीमा, अनीता, सुनीता, मीरा, श्यामा देवी और निर्मला निवासी मास्टर कॉलोनी खोरी कलां ने बताया कि उनकी कॉलोनी में लगा हुआ बिजली ट्रांसफॉर्मर करीब एक हफ्ते पहले जल गया था, जिसकी सूचना उन्होंने विभाग कर्मचारी और संबंधित जेई को दी थी। लेकिन अभी तक उसको नहीं बदला गया है। बुधवार को जब वह फिर जले हुए ट्रांसफॉर्मर की बदलने की मांग को लेकर पहुंची तो कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया। इससे नाराज महिलाओं ने नारेबाजी कर बिजली दफ्तर के गेट को बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घर में पानी आपूर्ति आदि नहीं हो पाने सहित आदि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि उनके पहुंचने की सूचना पर जेई नसीम दफ्तर से चले गए। साथ ही एसडीओ का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं की समस्या को सुनते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह बिजली दफ्तर में ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग को लेकर पहुंचे तो एक कर्मचारी ने उनसे रिश्वत मांगी। साथ ही कहा कि जब उनकी कॉलोनी में पहले ट्रांसफॉर्मर रखा गया था तो बिजली कर्मचारियों ने अपने दलालों के माध्यम से उनसे रिश्वत की मांग की थी। सबूत के तौर पर महिलाओं ने एक रजिस्टर भी दिखाया, जिसमें उगाही की रकम लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्व्यवहार करने का आरोप निराधार
बिजली दफ्तर में मौजूद जेई लालचंद ने कहा कि महिलाओं की समस्याएं उनके संज्ञान में है। उनका ट्रांसफॉर्मर आज ही बदल दिया जाएगा। विभाग के कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने की करने के आरोप को उन्होंने निराधार बताया। वहीं, एसडीओ की चंडीगढ़ में मीटिंग में होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed