{"_id":"65b81701ecf4f37db3045864","slug":"demonstration-of-farmers-today-at-greno-authority-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का 'हल्लाबोल': आज ग्रेनो प्राधिकरण पर लगेगा अन्नदाताओं का जमघट, राशन-पानी लेकर आएंगे; ट्रैफिक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का 'हल्लाबोल': आज ग्रेनो प्राधिकरण पर लगेगा अन्नदाताओं का जमघट, राशन-पानी लेकर आएंगे; ट्रैफिक डायवर्ट
Tue, 30 Jan 2024 02:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:52 AM IST
सार
सोमवार देर शाम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत दादरी, तिलपता, सूरजपुर, सिरसा, रामपुर, फतेहपुर समेत ग्रेनो के अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
किसान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लीजबैक, दस फीसदी आबादी भूखंड और आबादी समेत अन्य मुद्दों को लेकर किसान आज प्राधिकरण पर हल्ला बोलेंगे। किसान राशन-पानी लेकर आएंगे और अपनी मांग पूरी कराने के बाद ही जाएंगे। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन शासन को भेजकर प्राधिकरण ने कोई सुध नहीं ले रहा। जल्द ही चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
किसान सभा के जिलाध्यक्ष डा. रूपेश वर्मा ने बताया कि 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने का फैसला किया है। मोर्चा तभी हटेगा जब किसानों के मुद्दे अंतिम तौर पर हल हो जाएंगे। आंदोलन में अधिक से अधिक किसानों को जुटाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में मंगलवार को ग्रेनो प्राधिकरण के बाहर महापंचायत बुलाई गई है। इस वजह से 130 मीटर रोड समेत आसपास के अन्य मार्गों पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत दादरी, तिलपता, सूरजपुर, सिरसा, रामपुर, फतेहपुर समेत ग्रेनो के अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की बात कही गई है। वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे।