फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration of Congressmen and farmers against BJP, sloganeering against the government at district headquarters, expressed anger

भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों और किसानों का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, जताया रोष

Mon, 04 Oct 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen and farmers against BJP, sloganeering against the government at district headquarters, expressed anger
Demonstration of Congressmen and farmers against BJP, sloganeering against the government at district headquarters, expressed anger
नूंह। शहर में भाजपा के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस और किसान नेताओं ने अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला प्रशासन के माध्यम से तीन ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजे गए। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों ने हरियाणा के राज्यपाल से सीएम मनोहर लाल द्वारा दिए गए विवादित बयान पर रोष जताते हुए बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों और किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। सभी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलने पर किसानों की मौत के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य महताब अहमद की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह से शहर की जुमा मस्जिद बाजार पहुंचे और जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। महताब अहमद ने कहा कि किसानों के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल लाठी-डंडे उठाने की बात कर रहे हैं, जोकि बेहद शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को इस संवैधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री का बयान अराजकता, हिंसा और प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए खतरा है।
विज्ञापन

महताब अहमद ने कहा कि यूपी के लखीमपुरी में किसानों की मौत चिंताजनक है। इससे बीजेपी नेताओं के तार सीधे रूप से जुड़े हैं। वहीं, किसानों के पास लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा की गलत ढंग से गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीजेपी शासन में कानून व्यवस्था खुद बीजेपी के मंत्री और मुख्यमंत्री खराब कर रहे हैं। महताब अहमद ने कहा कि जल्द से जल्द कांग्रेस नेताओं को रिहा किया जाए और किसानों से नफरत रखने वाले मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओं पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने की किसान विरोध रवैये की निंदा
फोन पर बातचीत के दौरान सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि मेवात कांग्रेस बीजेपी के किसान विरोधी रवैये की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि दोषी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के साहस से न केवल किसानों को हिम्मत मिलेगी बल्कि बीजेपी के तानाशाही रवैये को खत्म करने में भी मदद मिलेगी। आज पूरे विपक्ष को एकजुट होकर किसानों के साथ और बीजेपी के खिलाफ खड़े होने का समय है, इसके लिए कांग्रेस सबसे अगली पंक्ति में खड़ी है।

एसआईटी गठित कर जांच कराएं
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान की अगुवाई में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रोष प्रकट किया। आजाद खान ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा को सरकार तुरंत बर्खास्त करें। उनको सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। किसानों की बर्बरता पूर्वक हत्या की जितनी निंदा की जाए कम हैं। वह इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान किसानों ने जमकर केंद्र व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया। आजाद खान ने कहा कि सरकार द्वारा इस मामले में तुरंत एसआईटी गठित कर जांच कराई जाए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से खलील अहमद, अजीज अख्तर, हसीन अहमद, आफताब खान, मुस्तकीम, आसिफ अली व अबरार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed