फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demanding help from administration for fast tag plan

फास्टैग व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन से मांगी मदद

Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demanding help from administration for fast tag plan
फास्टैग व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन से मांगी मदद
विज्ञापन

जारचा। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 रविवार से पूरी तरह से फास्टैग हो जाएगा। शनिवार रात 12 बजे तक ट्रायल खत्म हो जाएगा। इसके बाद केवल दो लेन छोड़कर सभी लेन फास्टैग के लिए इस्तेमाल होंगी। स्थानीय वाहनों को भी टोल टैक्स देकर गुजरना होगा। एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी मदद मांगी गई है। प्रत्येक टोल बूथ पर दो अतिरिक्त कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। फास्टैग ऑपरेट करने के लिए ऑपरेटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। फास्टैग वितरण के लिए बूथ भी बनाए गए हैं।
दादरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर लालकुआं से लुहारली तक करीब 30 किलोमीटर का टोल टैक्स वसूलने के लिए लुहारली में टोल प्लाजा बना है। चार साल से लोगों से टोल वसूला जा रहा है। टोल प्लाजा की आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के वाहन चालकों को अपनी स्थानीय पहचान दिखा कर नि:शुल्क निकलने की सुविधा दी गई थी। अब केंद्र सरकार नीति के तहत टोल प्लाजा को कैश लेस बनाए जाने के लिए फास्टैग लगना अनिवार्य कर दिया गया है। स्थानीय वाहन चालकों की नि:शुल्क सेवा 15 दिसंबर से पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी। वहीं, फास्टैग लगे वाहन टोल प्लाजा से तेजी से निकल सकेंगे।
विज्ञापन

दो लेन पर अभी कुछ समय कैश देकर निकलेंगे वाहन
टोल निदेशक सुनील कुमार जिंदल ने बताया कि अभी नंबर 1 व 10 कैश लेन रहेगी। जबकि 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 पूरी तरह से फास्टैग के लिए होगी। इसमें कैश देने वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए प्रति बूथ पर दो अतिरिक्त टोल कर्मी लगाए गए हैं, कुल 20 कर्मी बढ़ाए गए हैं। वहीं, फास्टैग में खराबी न आ सके, इसके लिए भी अतिरिक्त ऑपरेटर बढ़ाए गए हैं। टोल पर प्रतिदिन करीब 26 हजार वाहनों का आवागमन होता है। अभी तक 50 फीसदी वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाया है। फ्री फास्टैग वितरण काउंटर के लिए टोल पर 24 घंटे की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन 25 से 30 लोग ही फास्टैग ले रहे है। रविवार को एनएचएआई के सभी अधिकारी टोल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed