फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demanding action against SI blaming for bribe

रिश्वत लेने का आरोप लगा दरोगा पर कार्रवाई की मांग

Sun, 15 Dec 2019 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demanding action against SI blaming for bribe
रिश्वत लेने का आरोप लगा दारोगा पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। परी चौक पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए करप्शन फ्री इंडिया संस्था के कार्यकर्ता शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले में वायरल एक ऑडियो का हवाला देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जुनैदपुर गांव के रहने वाले युवक अमित नागर के खिलाफ कुछ दिन पहले मारपीट के मामले में कोर्ट से समन आया था। आरोप है कि दारोगा ने अमित को फोन कर परी चौक चौकी पर बुलाया और मामले को रफा-दफा करने की बात कहकर तीन हजार की रिश्वत ले ली। रिश्वत मांगने की बात का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, परी चौक चौकी प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को ऑडियो में किसी पुलिसकर्मी की आवाज होने से इंकार किया था। उधर, शनिवार को करप्शन फ्री इंडिया संस्था के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने एसएसपी वैभव कृष्ण से दारोगा द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऑडियो में अधिकारी को भी रुपये देने की बात कही गई है। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed