{"_id":"68f2454b9578c2384f070a2d","slug":"demanded-tax-for-party-robbed-when-refused-noida-news-c-340-1-del1011-108919-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्टी करने का मांगा टैक्स, मना करने पर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्टी करने का मांगा टैक्स, मना करने पर लूटा
विज्ञापन
प्रतापगढ़, यूपी के लिए उपयोगी।
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में पार्टी करना युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने पहले पीड़ित से पैसे की मांग की, मना करने पर उससे लूटपाट कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से प्रतापगढ़ यूपी का रहने वाला नीरज सपरिवार जनकपुरी इलाके में रहता है। वह ई ट्रेडिंग दुकान में मोबाइल फोन बेचता है। बिंदापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नीरज ने बताया कि 14 अक्टूबर को उसे वेतन मिला था। वह अपने दोस्त हरीश से मिला और दोनों ने पार्टी करने का फैसला किया। दोनों इलाके में स्थित बेंक्वेट हाल के पास पार्टी करने लगे। पार्टी करके जाने के दौरान चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनसे पैसे देने के लिए कहा। कारण पूछने पर बदमाशों ने कहा कि यह यहां बैठने का टैक्स है। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित से वेतन के दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया और भाग गए। घर आकर पीड़ित ने सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। ब्यूरो