फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to waive toll tax on the basis of ID

Noida News: आईडी के आधार पर टोल टैक्स माफ करने की मांग

Wed, 13 Aug 2025 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Demand to waive toll tax on the basis of ID
दनकौर(संवाद)। बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष कुलबीर भाटी के नेतृत्व में जेवर टोल पर यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों को आईडी के आधार पर टोल फ्री करने की मांग की। साथ ही सर्विस रोड के पुनर्निर्माण के लिए महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन टोल मैनेजर अनुज चौधरी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण के वक्त किसानों से वादा किया गया था कि किसानों को एक दायरे के अंदर आईडी के आधार पर टोल फ्री कराया जाएगा। लेकिन किसानों के वाहनों को टोल पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। किसानों को अतिरिक्त मुआवजा व 10 प्रतिशत आबादी भूखंड जल्द देने, जीरो प्वाइंट से मुरसदपुर समेत सभी सर्विस रोड़ के पुनर्निर्माण व किसानों को आईडी के आधार पर टोल फ्री करने आदि ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगो को नहीं माना गया तो संगठन धरने प्रदर्शन को बाध्य होगा। इस दौरान प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, राकेश नागर, गौरव भाटी, जितेंद्र भाटी, नरेश भाटी, सुशील अधाना, देवेंद्र प्रधान, मोहित, राजुकमार, मलखान सिंह, कमल नागर, महेश नागर,आकाश नागर आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed