{"_id":"69f618a447751bb74207e3fc","slug":"demand-to-start-public-transport-service-to-the-airport-noida-news-c-1-noi1095-4235769-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरडब्ल्यूए कोना के लिएः \nएयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरडब्ल्यूए कोना के लिएः एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
फोटो
-- -
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सुलभ सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि कनेक्टिविटी से आर्थिक विकास, रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। महासचिव केके जैन ने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की संभावना है, लेकिन नोएडा से वहां तक सीधी और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा का अभाव है। ऐसे में यात्रियों को निजी वाहन या महंगी टैक्सी पर निर्भर रहना पड़ेगा। फोनरवा ने मांग की है कि नोएडा शहर से एयरपोर्ट तक नियमित और सस्ती बस सेवा शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।