फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to increase section in case of death of teenager

Noida News: किशोरी की मौत के मामले में धारा बढ़ाने की मांग

Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase section in case of death of teenager
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप के समीप बीती 15 दिसंबर को संदिग्ध अवस्था में हुई 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पॉक्सो और हत्या की धारा बढ़ाने की मांग की। इसको लेकर बुधवार को थाने पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसीपी मोदीनगर को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोदीनगर निवासी किशोरी की मोनू उर्फ साहिल और अरमान ने बीते 15 दिसबंर को अगवा कर हत्या कर दी थी और शव को सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर पुलिस ने बीते रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ के कारण आरोपियों का हल्की धाराओं में चालान कर दिया। उन्होंने मुकदमे में पॉक्सो और हत्या की धारा बढ़ाने और किशोरी के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर परविंदर चौधरी, दीपक चौधरी, अनिल चौधरी, ममता सहगल, सत्येंद्र चौधरी, नवीन जैन, महेश तायल, धीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed