फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to complete the construction of the unfinished divider in Tilpata village.

Noida News: तिलपता गांव में अधूरे डिवाइडर का निर्माण पूरा कराने की मांग

Fri, 28 Aug 2026 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to complete the construction of the unfinished divider in Tilpata village.
तिलपता गांव में अधूरे डिवाइडर का निर्माण पूरा कराने की मांग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता गांव में करीब 150 मीटर डिवाइडर का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे वाहनों की आवाजाही के दौरान गंभीर जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग की है। दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता गोल चक्कर से दादरी आरओबी तक डिवाइडर बनाने की योजना है। करीब एक माह पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। तिलपता गांव के अंदर सड़क के एक हिस्से में डिवाइडर बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे वाहनों के बेतरतीब कट लेने पर रोक लगी है और जाम में कुछ कमी आई है। हालांकि, करीब 150 मीटर हिस्सा अधूरा होने से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। तिलपता निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed