{"_id":"6893774f014a0b85270df06b","slug":"demand-to-build-a-bridge-over-the-drain-in-site-b-noida-news-c-23-1-lko1064-70832-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइट बी में नाले के ऊपर पुल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइट बी में नाले के ऊपर पुल बनाने की मांग
विज्ञापन
-कलेक्ट्रेट में हुई उद्योग बंधुओं की बैठक में उठा मुद्दा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक की। जहां उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। उद्यमी टूटी सड़कों, अतिक्रमण, जाम आदि समस्याओं को उठाया। साथ ही प्राधिकरण और यूपीसीडा से जुड़ी समस्याओं को भी रखा। डीएम ने संबंधित विभागों से उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में आईआईए ग्रेनो चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह व अन्य ने कहा कि बारिश के दौरान सड़कें काफी टूट गई है। गहरे गड्ढे होने से हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। सड़कों को जल्द से जल्द बनवाया जाए। औद्योगिक सेक्टरों के पार्क और सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है। कई उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन हो गया, लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण कब्जा नहीं मिला सका है। वहीं साइट बी में नाले के कारण उद्यमियों को काफी चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। नाले के ऊपर पुल बनवाया जाए। अन्य उद्यमियों ने भी औद्योगिक सेक्टरों में जलभराव, जाम, बिजली कटौती, पार्किंग आदि की समस्याओं को उठाया। डीएम मेधा रूपम ने संबंधित अफसरों से कहा है कि उद्यमियों की समस्याओं की अलग से सूची तैयारी की जाए। ताकि प्राधिकरण स्तर से उनका समाधान कराया जा सके। डीएम ने उद्यमियों से दो से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की हैं। उद्यमियों से टीबी मरीजों को गोद लेने और नियमित पोषण पोटली देने की भी अपील की हैं।