फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand not to allot plots through e-auction

Noida News: 4000 वर्ग मीटर तक के भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी से न करने की मांग

Wed, 30 Jul 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Demand not to allot plots through e-auction
- आईईए के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की। उद्यमियों ने सीईओ से 4000 वर्ग मीटर तक के औद्योगिक भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी से नहीं करने की मांग की है। उद्यमियों की मांग पर सीईओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण औद्योगिक भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी से कर रहा है। जो छोटे उद्यमियों के लिए नुकसान दायक है। उद्यमी अपने उद्योग नहीं लगा पा रहे है। किराये की कंपनियों में काम करना पड़ रहा है। सीईओ से 4000 वर्ग मीटर तक के भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी से नहीं करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीईओ ने आवंटन के बाद भूखंडों में उद्योग नहीं लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिस पर उन्होंने बताया कि इन भूखंडों को निवेशकों ने लिया है। इस कारण उद्योग नहीं लग पा रहे है। अगर उद्यमियों को आवंटित होते तो उद्योग शुरू हो जाते। इस पर सीईओ ने कार्रवाई का आश्वान दिया है। वहीं उद्यमियों ने कंप्लीशन लेने के लिए आरसीसी का निर्माण कराने की बाध्यता का विरोध किया है। फैसले को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर आईईए के प्रतिनिधिमंडल में विशाल गोयल, प्रमोद झा, नरेंद्र सौम, हरीश सिंह, विकास राय आदि उद्यमी शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed